गाज़ियाबाद: आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल व्यवस्था के विरोध में जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।