जगाधरी: 2 दिन पहले नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर को भी नारायणगढ़ से किया गया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम में नेक मोहम्मद नामक युवक को 528 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रिमांड के दौरान उसने बताया कि वह यह कैप्सूल नारायणगढ़ से लेकर के आता है। जिस पर पुलिस ने नारायणगढ़ पुलिस के साथ मिलकर के नारायणगढ़ से प्रिंस नामक युवक को गिरफ्तार किया। जिससे 11040 नशीले कैप्सूल बरामद हुए इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।