शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बाईपास चौराहे पर एआरटीओ प्रियंवदा सिंह और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर व तेज ध्वनि वाले प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों का चालान किया गया, जबकि कई अवैध रूप से मॉडिफाई वाहन सीज किए गए। अधिकारियों ने नियमों के पालन की चेतावनी दी।