अरनोद: कोदीनेरा स्कूल स्टाफ ने भामाशाह बनकर कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को निःशुल्क बैग और स्टेशनरी वितरित की
प्रतापगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोदीनेरा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्टाफ ने प्रेरणादायी पहल करते हुए कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, नामांकन एवं ठहराव बढ़ाना तथा अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करना रहा।