लातेहार: बदहाल सड़क की बदलेगी तस्वीर, लोगों में जगी उम्मीद, बरवाडीह–मंडल मार्ग का 13 मई को होगा शिलान्यास
लातेहार: वर्षों से बहुप्रतीक्षित एवं बहुचर्चित बरवाडीह–मंडल मार्ग निर्माण कार्य अब धरातल पर उतरने जा रहा है। बदहाल सड़क से परेशान लोगों के लिए अब राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शिलान्यास 13 मई को भव्य समारोह के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम 17 सी अंडरपास के समीप प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।