उज्जैन शहर: सती गेट मार्ग चौड़ीकरण में मिली ऐतिहासिक धरोहर, महापौर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
सती गेट मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक ऐतिहासिक धरोहर पुनः सामने आई। सिंहस्थ महापर्व 2028 को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य निरंतर जारी है। कंठाल से सती गेट होते हुए छत्री चौक तक क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा और उत्साह के साथ अपने मकान एवं प्रतिष्ठान हटाकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।