कटघोरा: कुसमुंडा बायपास मार्ग पर पानी की पाइपलाइन फटी, पानी का उड़ रहा फव्वारा, सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
छत्तीसगढ़ के साथ ही कोरबा में जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रही है उसने आम जनता को परेशान कर रखा है. भीषण गर्मी के चलते पानी की समस्या भी सामने आ रही है और लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं. लेकिन इस बीच कुसमुंडा के बायपास मार्ग से पानी के बर्बादी की एक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप ही बोल उठेंगे की ऐसे कोई पानी को बर्बाद करता है.