पचपहाड़: भवानीमंडी में भारतीय किसान संघ तहसील पचपहाड़ ने कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण
भवानीमंडी में भारतीय किसान संघ द्वारा अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर की अगुवाई में कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे खराब मिले, रोड लाइट खराब मिली, सुलभ शौचालय में ताला लगा मिला, जो कि मंडी सचिव को अवगत कराने के बाद भी सही नही हुई। कृषि उपज मंडी में दूरदराज से किसान अपनी जींस बेचने के आते है, जिसके चोरी होने की संभावना बनी रहती है।