जगदलपुर: सपनों को मिली उड़ान, अब बस्तर भी बनाएगा पायलट, आसमान तक पहुंचने का खुला रास्ता
कभी जिन आंखों ने सिर्फ पहाड़, जंगल और घाटियां देखीं… अब वही आंखें बादलों के ऊपर उड़ान भरने का सपना भी देखेंगी. बस्तर के लिए यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि इतिहास रचने वाली शुरुआत है. पहली बार बस्तर के युवाओं, खासकर जनजातीय बेटियों के लिए कमर्शियल पायलट बनने का रास्ता खुल गया है. अब आर्थिक तंगी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की उड़ान नहीं रोक पाएगी।