टीकमगढ़: महेंद्र सागर: टीकमगढ़ में तालाब किनारे मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव: पुलिस मामले की जांच में जुटी
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब आज दिन गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अज्जू रैकवार उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी टेहरी के रूप में हुई है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।