सहारनपुर: SSP ऑफिस में रिटायर्ड दरोगा का हंगामा, बेटी से मारपीट की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज, आधे घंटे तक चला ड्रामा
सहारनपुर में बेटी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर एक बजे रिटायर्ड दरोगा ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बुजुर्ग पूर्व दरोगा को अपने पास बुलाकर उनकी बात सुनी। मामला नकुड़ क्षेत्र के नल्हेड़ा गांव का है।