सिंगरौली: एसपी एवं कलेक्टर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में हुआ राष्ट्र-गीत का सामूहिक गायन
अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के उपस्थिति में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद झा, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम राजेश शुक्ला,नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, अतिरिक्त सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।