सिंगरौली: बैढ़न के होटल ओम के कमरे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बैढ़न स्थित होटल ओम के कमरे में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र अमरावती से कैलाश मेंडे 28 तारीख की रात्रि 11:00 बजे सिंगरौली आए थे जिन्हें आज अणानी कंपनी में अपनी जॉब पर जॉइनिंग करना था। जिसने अज्ञात कारणों से होटल ओम के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा तैयार करते हुए शव को अस्पताल भेज दिया है और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है।