सिंगरौली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जिलानी मोहल्ले में घर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटी पर किया गया हमला, मां की हुई मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिलानी मोहल्ले में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय मॉं अंजू जयसवाल की मौत हो गई है। वहीं 25 से 26 वर्षीय बेटी दीक्षा जायसवाल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।