सिंगरौली: 12 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को मोरवा पुलिस ने रीवा से किया गिरफ्तार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा वारंटी के धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरवा पुलिस ने एक मामले में 12 वर्ष से फराह स्थाई वारंटी को रीवा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मोरवा पुलिस सूचना मिली थी कि 138 पारक्राम्य अधिनियम के प्रकरण में फरार आरोपी आशीष तिवारी पिता राम मित्र तिवारी निवासी ग्राम रीठी थाना कोतवाली जिला रीवा अपने घर आया हुआ है। जिसपर एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने एक टीम घोषित कर रीवा भेजी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है।