हुज़ूर: चार इमली में आईपीएस संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव फांसी पर लटका मिला
Huzur, Bhopal | May 27, 2026 भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बच्ची 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस को परिजन से सूचना मिली। छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है।