बरेली: बरेली में बिजली चोरों पर बड़ी रेड, 2 दिन में 100 लोग पकड़े गए, ई-रिक्शा स्टैंड पर भी चोरी से हो रही थी चार्जिंग
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिन में 629 परिसरों की जांच की। जिला प्रशासन, पुलिस और विजिलेंस की संयुक्त टीमों ने 100 स्थानों पर एलटी लाइन से कटिया डालकर हो रही बिजली चोरी पकड़ी। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अभियान के दौरान 156 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए और करीब 6.66 लाख रुपये की राजस्व वसूली