सासनी: नेशनल हाईवे पर हीरो बाइक शोरूम को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
Sasni, Hathras | Apr 22, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थिति हीरो बाइक शोरूम को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। बाइक शोरूम के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने कैश काउंटर में रखी करीब 85 हजार रुपए की नगदी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।