राजापाकर: राजापाकर थाना क्षेत्र के फुलहारा बाजार में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ
शुक्रवार को 3:00 दिन से आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दो जोड़ा वर-वधूओं का विवाह संपन्न कराया गया। श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जहां उपस्थित हजारों महिला पुरुष ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।