पुखरायां कस्बे के राजेंद्र नगर मोहल्ला के प्रमोद की पुत्री तमन्ना ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार रात करीब 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवती को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।