नवाबगंज: कम्युनिस्ट पार्टी ने नौकरशाही पर उठाए सवाल, समस्याओं के निराकरण की बजाय पाकिस्तान का राग अलापने का आरोप
बाराबंकी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन गुरुवार करीब 11 बजे जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी ने प्रदेश की नौकरशाही पर समस्याओं का निराकरण करने की बजाय 'पाकिस्तान-पाकिस्तान' का राग अलापने का आरोप लगाया। उन्होंने नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में मजदूरों पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।