उनियारा: गोठड़ा के कल्याणपुरा में पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Uniara, Tonk | May 20, 2026 गोठड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। बुधवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों के टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने की सूचना पर उनियारा पुलिस थाना एएसआई रतन लाल मौके पर पहुंचे व समझाइश की।