ओबरा: ओबरा में 154 मामलों से जुड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब का किया गया विनिष्टीकरण
Obra, Sonbhadra | Apr 15, 2026 सोनभद्र के ओबरा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित बरामद शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान करीब 1500 लीटर कच्ची शराब और 11500 लीटर अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई।