शाहबाद: देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Shahbad, Baran | Aug 1, 2024 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना थाने से लगने वाले नेशनल हाईवे 27 पर आज सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार हैड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया कि चिम्मन पुत्र कान्हा निवासी खुशाल पुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वो देवरी आ रहा था ऐसे में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देवरी प्राथमिक उपचार के बाद उसको बारां रेफर कर दिया गया।