शाहबाद: कस्बाथाना के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, दो जने हुए गभीर घायल
Shahbad, Baran | Aug 2, 2024 कस्बाथाना में सड़क में दो जने गंभीर घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शंकरलाल निवासी बदरवास अपनी लडकी के यहां कोटा जा रहा था। उसके साथ कार में करन सिंह जाति सहरिया भी बैठा हुआ था। तब ही कस्बाथाना के पास हाईवे पर उसकी कार अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर से टकरा गई है। मौके पर दोनों इसमें घायल हुए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार कर बारां के लिए रेफर कर दिया गया है।