शाहबाद: मामोनी गांव में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जब्त
Shahbad, Baran | Aug 2, 2024 केलवाड़ा रेंज क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। रेंजर दीपक चौधरी ने बताया कि उप वन संरक्षक के निर्देशानुसार वनखण्ड रातई मौजा मामोनी में वन भूमि में अवैध खनन कर मिट्टी खोदने की सूचना पर स्टाफ को मौके पर भेजा गया, मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर नाका कार्यालय समरानिया में खड़ा करवाया।