बीना: खुरई रोड पर ग्राम वारधा के पास दो बाइक की टक्कर, 13 वर्षीय विद्यार्थी समेत पांच गंभीर घायल
Bina, Sagar | Dec 8, 2025 32 वर्षीय कपिल पिता राजेंद्र निवासी कुरुवा बाइक से पवन एवं आठवीं का छात्र 13 वर्षीय समीर को लेकर बिना से खुरई तरफ जा रहे थे। तभी सोमवार सुबह खुरई रोड ग्राम वारधा के पास सामने आ रहे मोटरसाइकिल सवर अनिल प्रजापति एवं तुलसीराम प्रजापति निवासी जरूर खेड़ा से टक्कर हो गई। जिसमें पांच घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।