बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जीआरपी ने मामला दर्ज किया
Bina, Sagar | Dec 7, 2025 जीआरपी को शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि माल खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी थाने से जवान पहुंच गए। चूंकि छित विछिप्त हालत में शव था। जिसकी वजह से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। और देर रात पुलिस ने शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।