बीना: सर्वोदय चौराहा पर नालिया चौक, सड़क पर गंदा पानी दुर्गंध से लोग बेहाल
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Dec 7, 2025 शहर का दिल कहे जाने वाला सर्वोदय चौराहा आज बदबू और गंदगी का पर्याय बन चुका है। नालियाँ पूरी तरह चोक हैं, जिसकी वजह से गंदा पानी नाली में जाने की बजाय सड़क के ऊपर से बह रहा है। राहगीरों को गंदे पानी से बचकर निकलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों की परेशानी इससे भी ज्यादा है।