जगदलपुर: बोधघाट पुलिस ने ₹169600 के अवैध नशीली कैप्सूल किए जब्त, 2 आरोपी भी गिरफ्तार
थाना बोधघाट में 10 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि हाटकचोरा बतख गोदाम चौक के पास के लड़को के द्वारा अपने सयुंक्त कब्जे में पॉलीथिन में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार किया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर रेड किया गया।