झंगहा थानाक्षेत्र के राघोपट्टी पडरी के टोला फैलहा निवासी 20 वर्षीय नितीन विश्वकर्मा बिजली पोल में करेन्ट उतरने से चपेट में आ गया है। परिजन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख एम्स रेफर कर दिया। एम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां मीना देवी ने झंगहा पुलिस को तहरीर दिया है।