हाथरस: सब्जी बेचकर घर जा रहे युवक के साथ गांव के दबंगों ने लाठी-डंडों से की जमकर मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंतापुर में सब्जी बेचकर घर जा रहे एक युवक सूरज पुत्र रतीराम के साथ रास्ते में रोककर गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है।