कन्नौज: सौसरापुर गांव निवासी व्यक्ति ने फर्जी मेडिकल बनाकर मुकदमा दर्ज होने पर एसपी को पत्र दिया, निष्पक्ष जांच की मांग की
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सौसरापुर गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति के द्वारा फर्जी मेडिकल बनवा कर मुकदमा दर्ज कराए जाने के संबंध में एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया गया, जिसमें पीड़ित के द्वारा बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों के द्वारा षड्यंत्र के तहत फर्जी 307 का मुकदमा दर्ज कराया गया,जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की।