बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर के रहने वाले एक व्यक्ति से दबंगों ने मांगी रंगदारी, न देने पर की मारपीट
बारादरी के दुर्गा नगर निवासी एक व्यक्ति से दबंगों ने रंगदारी न देने पर मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार से घूमने गया था। पीलीभीत बाईपास पर दबंग अपने साथियों के साथ आकर रंगदारी मांगने लगा और मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।