मोतिहारी मे आर्केस्ट्रा से 23 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। तीन आर्केस्ट्रा संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में कार्रवाई हुई। बाल संरक्षण इकाई ने मोतिहारी पुलिस की मदद से सभी को मुक्त कराया है। जानकारी शुक्रवार को 11:38 बजे मिली।