जलालाबाद: चौकी आजमपुर में चकरोड विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल, गांव में पुलिस तैनात
शाहजहांपुर। अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव चौकी आजमपुर में शनिवार को चकरोड के रास्ते को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज