चूरू: राजलदेसर में राजाना जोहड़ के पास मिला अज्ञात शव, जांच शुरू
Churu, Churu | May 26, 2026 राजलदेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राजाना जोहड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।