सतबरवा: सतबरवा के बाद हुडमुड़ में फेंकी मिली सरकारी दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा
सतबरवा के बाद आदिम जनजाति बहुल हुडमुड़ गांव के अमझरीया टोला में बुधवार को सरकारी दवाइयां का जखीरा लावारिस अवस्था में फेंका मिला। खुले में दवाईयों के गंध से गंभीर लोग गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवा का डिस्पोज नहीं कराया गया है। दवा इसी माह एक्सपायर हुई है।