सदर: सलोरी दधिकांदो मेले में युवकों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, लात-घूंसे बरसाने का वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Allahabad | Sep 13, 2026
प्रयागराज के सलोरी में शनिवार रात दधिकांदो मेले के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। चाट की दुकान के पास शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों गुटों में शामिल युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। एक युवक को जमीन पर गिराकर भी पीटा गया। मारपीट से मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।