भदोही: सांसद डा. विनोद बिंद ने केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री से मिलकर बुनकरों के लिए ईएसआई अस्पताल की मांग की
भदोही के सांसद डॉ. बिनोद बिंद ने केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की है और भदोही एवं मिर्जापुर के बुनकरों को ईएसआई सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया है। डॉ. बिंद ने बताया कि भदोही के बुनकर लंबे समय से अस्थि रोग से पीड़ित हैं, जो कि उनके काम की प्रकृति के कारण होता है। उन्होंने कहा कि ईएसआई सुविधा मिलने से बुनकरों को लाभ होगा।