भदोही: काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया चित्रकला प्रदर्शनी
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक क्लब के अंतर्गत "विविधा: त्योहारों का उत्सव" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगायन, गणेश आधारित चित्रकला प्रदर्शनी एवं पोषण आधारित रंगोली विधा सम्मिलित रही।मुख्य अतिथि डॉ ध्रुव हर्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को छात्र-छात्राओं के मध्य पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ।