मधेपुरा: महिला ने शिक्षक पति पर मारपीट और यूपी की शिक्षिका से अफेयर का आरोप लगाया, महिला थाने में शिकायत
मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड-13 की निवासी नेहा लाल ने अपने पति, ससुर और ननद पर मारपीट, प्रताड़ना और हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने बताया कि 2013 में हुई शादी में करीब 55 लाख रुपए दहेज दिया गया था और उनके दो बच्चे हैं। उनका आरोप है कि पिछले डेढ़ वर्ष से उनके पति रितेश कुमार सिन्हा का एक शिक्षिका से अफेयर चल है।