मेसकौर: 150 लीटर महुआ शराब के साथ स्कूटी सवार को किया गया गिरफ्तार, स्कूटी भी की गई ज़ब्त
मेसकौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर ग्राम ढोंढरा मस्जिद के पास छापेमारी कर पुलिस ने स्कूटी समेत शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी उदय राजवंशी, निवासी करहरी जिला गया है। जानकारी 7 pm