आज दिनांक 19.07.2026 को पुलिस कमिश्नर,आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा के समस्त थानों, चौकियों, शाखाओं, पुलिस कार्यालयों एवं अन्य पुलिस परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक श्रमदान करते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान परिसरों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। साथ ही कार्यालयों के अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया गया तथा परिसर में लगे पेड़-पौधों की साफ-सफाई एवं देखभाल भी की गई।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराते हुए "स्वच्छ थाना – सुरक्षित समाज" की भावना को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।
#UPPolice
@CPAgra_
19 views | Agra, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026