🚦 सुगम यातायात की दिशा में निरंतर प्रयास 🚦
पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आगरा की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुगम एवं आमजन के लिए सुलभ बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में...
पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री सोनम कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात द्वारा “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत भगवान टॉकीज चौराहा का भौतिक निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
चोक पॉइंट्स की पहचान, अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्यवाही, ई-रिक्शा/ऑटो के नियमन एवं प्रमुख चौराहों पर सुचारु यातायात संचालन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UPPolice @CPAgra_
26 views | Agra, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026