महाराजगंज: कपूरपुर में अधेड़ की हत्या के बाद पोस्टमार्टम से शव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
4 जून बुधवार दोपहर 3 बजे मृतक अधेड़ का शव गांव पहुंचते ही परिजन तथा ग्रामीणों ने मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों के द्वारा हत्या आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। प्रदर्शन को देखकर स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं पुलिस के द्वारा, समझा बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया गया।