इंदौर: मुख्यमंत्री ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की कामना की, रेसीडेंसी में मीडिया से चर्चा के दौरान बयान दिया
Indore, Indore | Mar 9, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में विजेता बनने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और हम उन्हें और उनकी कड़ी मेहनत को सलाम करते हैं। गौरतलब है कि आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है। जिसपर पूरे देश को निगाहें टिकी है।