महोबा: नैकानापुरा में विवाहिता की जहर से मौत, दहेज हत्या का आरोप, मायके पक्ष ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | May 1, 2026 महोबा के नैकानापुरा मोहल्ले में विवाहिता रानी की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। चरखारी निवासी राजेन्द्र उपाध्याय ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले बेटी रानी की शादी नैकानापुरा निवासी अंकुर पचौरी से की थी। पिता ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।