अनूपपुर: अग्रवाल लॉज हादसे के बाद अनूपपुर प्रशासन सख्त, अवैध निर्माण पर सीधे एफआईआर के निर्देश
कोतमा में 4 अप्रैल को अग्रवाल लॉज के गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद अनूपपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिलेभर में निर्माण कार्यों को लेकर सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब बिना वैध अनुमति कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।