होशंगाबाद नगर: सोहागपुर विधायक तनिष्क गार्डन में क्षत्रिय राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल
नर्मदापुरम के तनिष्क गार्डन में क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा सोमवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल करीब 12 बजे शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। इस सम्मेलन के दौरान कुल 9 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह शामिल हुआ।